Fulkitnews

Learn News

Menu
  • Home
  • આધ્યાત્મિકતા
  • ભારતના મહાન સંતો
  • તહેવારો
  • હેલ્થ
  • Technology
  • Recipes
  • Recipes
  • Science
Menu
साइकोलॉजी क्या है? एक प्रोफेशनल साइकोलॉजिस्ट कैसे बने?

साइकोलॉजी क्या है? एक प्रोफेशनल साइकोलॉजिस्ट कैसे बने?

Posted on May 3, 2021May 1, 2021 by Ranjeet Pal

साइकोलॉजी क्या है? – साइकोलॉजिस्ट University- आज इस आर्टिकल में हम आपको एक बहुत महत्वपूर्ण टॉपिक पर जानकारी देने जा रहे हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं साइकोलॉजी क्या है? एक प्रोफेशनल साइकोलॉजिस्ट कैसे बने? अगर आप भी साइकोलॉजी के बारे में जानना चाहते हैं और एक प्रोफेशनल साइकोलॉजिस्ट बनना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आखिरी तक पूरा पढ़ें। इस आर्टिकल में हम आपको साइकोलॉजी से जुड़ी संपूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं।

जो लोग साइकोलॉजी के बारे में नहीं जानते हैं उन्हें साइकोलॉजी बिल्कुल एक जादू की तरह लगता है। लेकिन दोस्तों मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं साइकोलॉजीकोई जादू नहीं है, बल्कि यह एक पढ़ाई है। आज हमारे देश में एक प्रोफेशनल साइकोलॉजिस्ट की बहुत अधिक डिमांड है। एक प्रोफेशनल साइकोलॉजिस्ट की मांग सरकारी तथा प्राइवेट हर सेक्टर में रहती है। अगर आप अपना एक बेहतरीन करियर बनाना चाहते हैं पर आपको समझ नहीं आ रहा है कि आपको किस फील्ड में करियर बनाना चाहिए। तो मैं आपको सलाह दूंगा आप एक प्रोफेशनल साइकोलॉजिस्ट बन सकते हैं।

Read More – माइक्रोबायोलॉजी क्या है? माइक्रोबायोलॉजी में करियर कैसे बनाएं ?

आप सभी ने कई बार टेलीविजन में देखा होगा कुछ लोग दूसरे व्यक्तियों की आंखों में आंखें डाल कर उसके मन की सारी बातें पढ़ लेते हैं। कई बार जब अपराधी अपना जुर्म कबूल नहीं करता है तो साइकोलॉजी की सहायता ली जाती है।साइकोलॉजी की सहायता से अपराधी स्वयं अपने मुंह से अपना जुर्म कबूल कर लेता है।

Table of Contents

  • साइकोलॉजी क्या है ?
  • साइकोलॉजिस्ट क्या है ?
  • साइकोलॉजिस्ट कैसे बनाएं ?
  • साइकोलॉजी की पढ़ाई के लिए बेस्ट कॉलेज
  • निष्कर्ष

साइकोलॉजी क्या है ?

साइकोलॉजी को हिंदी में मनोविज्ञान कहा जाता है। साइकोलॉजी कोई जादू नहीं है बल्कि यह एक विज्ञान है। साइकोलॉजी के अंतर्गत किसी व्यक्ति के हाव भाव तथा उसकी बॉडी लैंग्वेज से उसके दिमाग में चल रही विचारों का पता लगाया जाता है। किसी बड़े संगीन अपराध की जांच करने में किसी गंभीर बीमारी का पता लगाने में साइकोलॉजी की सहायता ली जाती है।

अगर आप एक प्रोफेशनल साइकोलॉजिस्ट बन जाते हैं तो आप किसी भी व्यक्ति के हाव भाव तथा उसके बॉडी लैंग्वेज को देख कर पता कर सकते हैं कि सामने वाला व्यक्ति आपके बारे में क्या सोच रहा है। सामने वाला व्यक्ति सच बोल रहा है या झूठ बोल रहा है। वर्तमान समय में एक प्रोफेशनल साइकोलॉजिस्ट की डिमांड बहुत अधिक है।

Read More – प्रोफेशनल फोटोग्राफर कैसे बने ?

कई बार ऐसी सिचुएशन आती है कि किसी व्यक्ति की तबीयत बहुत अधिक खराब हो जाती है, लेकिन डॉक्टर बीमारी का पता नहीं लगा पाते क्योंकि यह एक मानसिक बीमारी होती है। मानसिक बीमारी की स्थिति में डॉक्टर लोगों को साइकोलॉजिस्ट के पास जाने की सलाह देते हैं। साइकोलॉजिस्ट आपसे कुछ देर अकेले में बात करता है और आपकी हरकतों को नोटिस करता है। कुछ ही देर में वह आपके दिमाग में चल रहे विचारों को पढ़ लेता है और आप का इलाज करना शुरू कर देता है।

साइकोलॉजिस्ट क्या है ?

वह व्यक्ति जो सायकोलॉजी की पढ़ाई करता है, किसी भी व्यक्ति की बॉडी लैंग्वेज को देखकर उसके दिमाग में चल रही बातों को समझने में सक्षम होता है उसे हम साइकोलॉजिस्ट कहते हैं।

साइकोलॉजिस्ट कैसे बनाएं ?

बहुत से लोग जानना चाहते हैं साइकोलॉजिस्ट कैसे बने? अगर आप एक साइकोलॉजिस्ट बनना चाहते हैं पर आपको साइकोलॉजिस्ट कैसे बने? इस बारे में जानकारी नहीं है तो नीचे दिए गए स्टेप को ध्यान से पढ़ें और फॉलो करें।

  • एक प्रोफेशनल साइकोलॉजिस्ट बनने के लिए आप कक्षा 12 पास होना चाहिए। यदि आपने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12 पास किया है तो आप साइकोलॉजिस्ट बन सकते हैं। कक्षा 12 में आपके अधिकतम अंक होने चाहिए।
  • कक्षा 12 की पढ़ाई पूरी करने के बाद आप किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से b.a. बीएससी का कोर्स कर सकते हैं।
  • बीए और बीएससी अच्छे नंबरों से पास करने के बाद आपको एमएससी कोर्स करना होगा।
  • अब आप किसी विश्वविद्यालय से साइकोलॉजिस्ट विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त करें। हमारे देश में ढेर सारे विश्वविद्यालय हैं जहां से आप पीएचडी की पढ़ाई कर सकते हैं।
  • साइकोलॉजिस्ट सब्जेक्ट में पीएचडी की पढ़ाई पूरी करने के बाद आप एक प्रोफेशनल साइकोलॉजिस्ट बन जाएंगे। अब आप किसी भी हॉस्पिटल या सेक्टर में जाकर एक्सपीरियंस प्राप्त कर सकते हैं।

साइकोलॉजी की पढ़ाई के लिए बेस्ट कॉलेज

हमारे देश में ढेर सारे इंस्टीट्यूट है जहां से आपस साइकोलॉजिस्ट की पढ़ाई पूरी कर सकते हैं। देश के कुछ सर्वश्रेष्ठ साइकोलॉजिस्ट कॉलेज के बारे में नीचे जानकारी दी गई है।

Tata institute of social science Mumbai
अंबेडकर यूनिवर्सिटी नई दिल्ली
जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली
पंजाब यूनिवर्सिटी पंजाब
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय बनारस
Christ University Bangalore
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय अलीगढ़
Gautam Buddha University Uttar Pradesh

निष्कर्ष

आज इस आर्टिकल में हमने आपको बताया साइकोलॉजी क्या है? साइकोलॉजिस्ट कौन होता है? साइकोलॉजिस्ट कैसे बने? आशा करता हूं यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। आर्टिकल को आखिरी तक पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Soundtrap Studio Apps क्या है?
  • गाजर का हलवा रेसिपी
  • Paper Plate Making Business Idea
  • केसरिया खीर रेसिपी
  • DataDash Apps क्या हैं?
  • कम पूंजी में शुरू करें यह बिजनेस, मिलेगा जबरदस्त रिटर्न
  • Truecaller का नया वर्जन 12 भारत में लॉन्च, यूजर को मिलेंगे दमदार फीचर्स
  • Hair Salon Franchise Business : हर महीने करें लाखों की कमाई
  • Vlog Video Editor Apps क्या हैं?
  • केसर मलाई लड्डू रेसिपी

Archives

  • December 2021
  • November 2021
  • October 2021
  • September 2021
  • August 2021
  • July 2021
  • June 2021
  • May 2021
  • April 2021
  • March 2021
  • February 2021
  • January 2021
  • December 2020
  • October 2020
  • September 2020
  • August 2020

Categories

  • Application
  • Blog
  • Business
  • Career
  • Games
  • Hosting
  • Recipes
  • Science
  • Social Media
  • Technology
  • Uncategorized
  • Youtube
  • આધ્યાત્મિકતા
  • તહેવારો
  • ભારતના મહાન સંતો
  • હેલ્થ

Site Details

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
©2022 Fulkitnews | Design: Newspaperly WordPress Theme