केसरिया खीर रेसिपी – अगर हम लोग कोई त्यौहार मना रहे हो और उस त्यौहार में अपने घर में कोई मीठा ना बनाएं। तो शायद यह पॉसिबल ना हो। त्यौहार में हम लोग घर पर कुछ ना कुछ मीठा जरूर बनाते हैं। अगर इस बार आप त्यौहार में कुछ अलग मीठा बनाना चाहते हैं। तो आज हम आपको एक नई रेसिपी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि आप घर पर केसरिया खीर रेसिपी कैसे बनाएं।
शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जिसे खीर खाना पसंद ना हो। और अगर बात केसरिया खीर की हो तब तो बात ही अलग है। इसीलिए आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताने वाले हैं कि आप घर पर केसरिया खीर कैसे बनाएं। आप इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें आप बहुत ही आसानी के साथ घर पर केशरिया खीर बनाकर उसका आनंद उठा सकते हैं।
Read More – केसर मलाई लड्डू रेसिपी
केसरिया खीर बनाने के लिए सामग्री
- दूध – 1 लीटर
- चावल – 1 कप
- चीनी – 1 कप (100 ग्राम)
- काजू (कटे) – 8-10
- बादाम (कटी) – 8-10
- पिस्ता – 8-10
- किशमिश – 1 टेबल स्पून
- केसर के लच्छे – 12-15
- इलायची पाउडर – 1 टी स्पून
केसरिया खीर बनाने की विधि
अगर आपकी घर पर किसी त्यौहार या फिर किसी पार्टी की तैयारी कर रहे हैं। और आप मीठे में केसरिया खीर बनाकर अपने मेहमानों का स्वागत करना चाहते हैं। चलिए अब हम आपको घर पर केसरिया खीर बनाने की पूरी विधि विस्तार से बताते हैं आप हमारे द्वारा बताए गए तरीके को फॉलो कीजिए।
- सबसे पहले आप चावल को एक कटोरे में पानी में डालकर इसे 1 घंटे के लिए भिगोने के लिए रख दें।
- इसके बाद आप एक छोटी सी कटोरी में दो चम्मच दूध डालकर उसमें केसर को डालकर आपस में अच्छे से घोल बना लें।
- इसके बाद अब आप एक भगोना लेकर उसे धीमी गैस पर चढ़ा दें और उसमें दूध डालकर दूध को गर्म होने दें।
- दूध को तब तक उबालने देना है जब तक दूध एक चौथाई ना रह जाए। यानी कि दूध खूब गाढ़ा ना हो जाए।
- जब दूध को गाढ़ा हो जाए तो उसमें आप ऊपर से चावल को डालकर इसे 15 मिनट से लेकर 20 मिनट तक पकने दें।
- इसके बाद आप इसमें केसर से मिला हुआ दूध और इलायची के पाउडर को डालकर इसे 5 मिनट तक और पकने दें।
- इसके बाद आप एक अलग कढ़ाई को लेकर धीमी आंच पर गैस में रख दें। और इसमें आप एक चम्मच घी डालकर इसे गर्म करें।
- जब घी हल्का सा गर्म हो जाए तो उसमें आप किशमिश और काजू, बादाम, पिस्ता के कटे हुए टुकड़े डालकर इसे अच्छे से फ्राई कर ले।
- इसके बाद आप इन सभी फ्राई किए हुए ड्राई फ्रूट को खीर में मिलाकर आपस में मिक्स कर दे।
- अब आपकी केसरिया खीर रेसिपी बनकर तैयार हो चुकी है आप इसे अपने रिश्तेदार और फैमिली के साथ सर्व का इस रेसिपी का आनंद उठाएं।
निष्कर्ष
दोस्तों हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताया कि आप कैसे घर पर केसरिया की रेसिपी बना सकते हैं।अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो आप हमें कमेंट करके अपनी राय अवश्य दें धन्यवाद।