Fulkitnews

Learn News

Menu
  • Home
  • આધ્યાત્મિકતા
  • ભારતના મહાન સંતો
  • તહેવારો
  • હેલ્થ
  • Technology
  • Recipes
  • Recipes
  • Science
Menu
हिन्दी और अंग्रेजी भाषा में फ्री समाचार पढ़ने के लिए

हिन्दी और अंग्रेजी भाषा में फ्री समाचार पढ़ने के लिए 5 सबसे अच्छे एंड्रॉयड ऐप्स

Posted on March 23, 2021April 15, 2021 by admin

हिन्दी और अंग्रेजी भाषा में फ्री समाचार पढ़ने के लिए 5 सबसे अच्छे एंड्रॉयड ऐप्स – पहले के समय में सभी लोग समाचार पढ़ने के लिए न्यूज़पेपर खरीदा करते थे। लेकिन आज के डिजिटल वर्ल्ड में न्यूज़पेपर को बहुत ही कम महत्व दिया जा रहा है क्योंकि अब आप अपने स्मार्टफोन पर फ्री में लोकल, नेशनल और इंटरनेशनल न्यूज़ पढ़ सकते हैं। 

आज के समय में लोग अपने स्मार्टफोन पर ही देश-दुनिया की खबरों से अपडेट रहते हैं। आजकल इंटरनेट पर ऐसी बहुत सारी न्यूज़ वेबसाइटें मौजूद है जिन पर आप देश दुनिया की खबरें पढ़ सकते हैं लेकिन बहुत सारी ऐसी वेबसाइटें हैं जिन पर अच्छी तरीके से न्यूज़ नहीं मिल पाता है और वे फेक न्यूज को बढ़ावा देते हैं।

आज के समय में सही एवं सटीक खबरें कुछ चुनिंदा वेबसाइटों पर ही मिल पाती हैं क्योंकि ऐसी बहुत सारी फेक वेबसाइटें इंटरनेट पर चलाई जा रही हैं जिन पर आपको गलत न्यूज़ मिलती है। इस आर्टिकल में हम आपको सही एवं सटीक हिन्दी और अंग्रेजी भाषा में समाचार पढ़ने के 5 सबसे अच्छे एप के बारे में बताने जा रहे हैं।

  1. Table of Contents

    • Google News:
    • DailyHunt:
    • The Hindu:
    • FirstPost:
    • NDTV News:

    Google News:

गूगल न्यूज़ गूगल द्वारा लांच की गई न्यूज रीडिंग एप्लीकेशन है, जहां पर आपको दुनिया के सभी भाषाओं में न्यूज़ पढ़ने को मिल जाएंगे। गूगल न्यूज़ पर ऐसी बहुत सारी वेबसाइटें जुड़ी हुई है जो दुनिया भर में चलाई जा रही है। गूगल न्यूज़ पर आप हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, तमिल, तेलुगू, पंजाबी, गुजराती इत्यादि कई भाषाओं में न्यूज़ पढ़ सकते हैं।

  1. DailyHunt:

डेलीहंट एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां पर कई सारी भारतीय भाषाओं में चलाई जा रही वेबसाइटें जुड़ी रहती हैं। इस प्लेटफॉर्म पर भारत की कई बड़ी वेबसाइटें जुड़ी हुई है। इसके जरिए आप किसी भी बड़े वेबसाइट की न्यूज को एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। डेलीहंट न्यूज रीडिंग प्लेटफॉर्म के एप्लीकेशन को 200 मिलियन से अधिक लोग यूज करते हैं।

  1. The Hindu:

द हिन्दू अंग्रेजी भाषा में न्यूज पढ़ने वालों के लिए सबसे अच्छी वेबसाइट है। इसकी पॉपुलारिटी को देखते हुए प्रकाशकों ने इसका ऐप्प भी लांच कर दिया है। ऐसा माना जाता है कि द हिन्दू न्यूज ऐप्प प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए सबसे अच्छी न्यूज़ वेबसाइट है क्योंकि यहाँ पर किसी न्यूज़ को पूरी तरह से एनालिसिस करके लिखा जाता है और उसके आगे पीछे के तथ्यों को विस्तार से समझाया गया होता है। इसके अलावा यदि आप किसी राष्ट्रीय या अन्तर्राष्ट्रीय मुद्दे पर अच्छी तरह से जानकारी चाहते हैं तो वो भी आपको इसकी वेबसाइट में मिल जाती है। इसीलिए यदि आप किसी अच्छे इंग्लिश न्यूज वेबसाइट की तलाश कर रहे हैं तो द हिन्दू ऐप्प पर न्यूज जरूर पढ़ें। द हिन्दू की वेबसाइट पर जो भी न्यूज़ पब्लिश होते हैं वो ऑटोमैटिक इसके ऐप्प पर दिखाई देने लगते हैं।

  1. FirstPost:

FirstPost एक बेहद ही पॉपुलर न्यूज पोर्टल है। यह हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है। इस ऐप्प को आप अपने एंड्रॉयड और iOS स्मार्टफोन में भी यूज कर सकते हैं। इस एप्लीकेशन की मदद से आप देश-दुनिया की खबरों एवं लोकल, पॉलिटिक्स, टेक्नोलॉजी, स्पोर्ट्स इत्यादि क्षेत्रों की खबरों से रूबरू हो सकते हैं। यह ऐप्प पूरी तरह से फ्री है। इस ऐप्प में समाचार के टॉपिक चुनने के विकल्प भी दिए गए हैं। आप जो भी टॉपिक चुनते हैं उसी के अनुसार आपको न्यूज दिखाई देंगे।

  1. NDTV News:

एनडीटीवी भारत की सबसे चर्चित न्यूज़ चैनल और न्यूज़ वेबसाइट है। इसकी पॉपुलर ट्री को देखते हुए एनडीटीवी के एंड्रॉयड और आईओएस एप्लीकेशन को भी लांच किया है पुलिस स्टाफ इस एप्लीकेशन की मदद से आप न सिर्फ न्यूज़ आर्टिकल पढ़ सकते हैं बल्कि एनडीटीवी के लाइव न्यूज़ चैनल को भी देख सकते हैं। इस एप्लीकेशन को गूगल प्ले स्टोर पर अच्छी खासी रेटिंग मिली है। एनडीटीवी न्यूज़ के एप्लीकेशन में आप देश-विदेश तकनीकी खेल मनोरंजन इत्यादि क्षेत्रों की खबरें मात्र एक क्लिक में पढ़ सकते हैं।

 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Soundtrap Studio Apps क्या है?
  • गाजर का हलवा रेसिपी
  • Paper Plate Making Business Idea
  • केसरिया खीर रेसिपी
  • DataDash Apps क्या हैं?
  • कम पूंजी में शुरू करें यह बिजनेस, मिलेगा जबरदस्त रिटर्न
  • Truecaller का नया वर्जन 12 भारत में लॉन्च, यूजर को मिलेंगे दमदार फीचर्स
  • Hair Salon Franchise Business : हर महीने करें लाखों की कमाई
  • Vlog Video Editor Apps क्या हैं?
  • केसर मलाई लड्डू रेसिपी

Archives

  • December 2021
  • November 2021
  • October 2021
  • September 2021
  • August 2021
  • July 2021
  • June 2021
  • May 2021
  • April 2021
  • March 2021
  • February 2021
  • January 2021
  • December 2020
  • October 2020
  • September 2020
  • August 2020

Categories

  • Application
  • Blog
  • Business
  • Career
  • Games
  • Hosting
  • Recipes
  • Science
  • Social Media
  • Technology
  • Uncategorized
  • Youtube
  • આધ્યાત્મિકતા
  • તહેવારો
  • ભારતના મહાન સંતો
  • હેલ્થ

Site Details

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
©2022 Fulkitnews | Design: Newspaperly WordPress Theme